बिजली चोरी को लेकर एक दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

बिजली चोरी को लेकर एक दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

धोरैया. बिजली चोरी को लेकर सघन छापामारी अभियान चलाते हुए आपूर्ति प्रशाखा सकहारा के कनीय अभियंता राजाराम प्रसाद ने खैरा, भल्लू तथा सैनचक गांव के एक दर्जन लोगों के विरुद्ध धनकुंड थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी देते हुए धनकुंड थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी में खैरा गांव निवासी निर्मला देवी पर 26266, अंजुम खातून पर 31241, फाल्गुनी देवी पर 29877, गनौरी यादव पर 26936, चंदन कुमार पर 48757, मोहम्मद निजाम पर 11193, प्रतिमा सिंह पर 51760, भल्लू गांव के सुरेश सिंह पर 16893, शालिग्राम साह पर 34916, सच्चिदानंद मंडल पर 17932 तथा सैनचक गांव के सिकंदर दास पर 11005, इंदेश्वरी हरिजन पर 48640 का जुर्माना निर्धारित किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी के साथ-साथ सभी पर जुर्माना की भी राशि निर्धारित की गयी है. वहीं कनीय अभियंता ने बताया कि बिजली चोरी को लेकर छापामारी अभियान लगातार जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >