चार लोगों के विरुद्ध विद्युत चोरी आरोप में प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र की श्रीनगर पंचायत अंतर्गत तरीमंझगांय व छगड़चारा गांव में विद्युत विभाग की छापामारी कर चार लोगों को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया

बेलहर. थाना क्षेत्र की श्रीनगर पंचायत अंतर्गत तरीमंझगांय व छगड़चारा गांव में विद्युत विभाग की छापामारी कर चार लोगों को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया. जिसके बाद सभी के विरुद्ध आर्थिक जुर्माना करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय अभियंता विकास रंजन ने दर्ज करायी है. प्राथमिकी तरीमंझगांय गांव के जीवन दास के विरुद्ध 19271 रुपये, अंजनी देवी पति सुनील दास के विरुद्ध 17797 रुपये व नागेंद्र दास के विरुद्ध 19302 रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाया गया. तीनों के पास विद्युत बकाया होने के कारण विद्युत विच्छेद के बाद भी बिना आरसी के ही अपने घर में विद्युत का उपयोग किया जा रहा था. वहीं छगरचारा गांव के विपिन तुरी के विरुद्ध 21578 रुपये का आर्थिक जुर्माना किया गया. विपिन अपने वैद्य विद्युत कनेक्शन में बाइपास कर विद्युत की चोरी कर रहा था. सभी के विरुद्ध विद्युत अधिनियम 2003 धारा 135 तथा अन्य सुसंगत धारा में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >