वनरक्षी के साथ मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज

वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से चल रहे पानी टंकी के निर्माण कार्य को रोकने पर वनरक्षी के साथ मारपीट करने के मामले में वनरक्षी अभिषेक कुमार ने बेलहर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिक की दर्ज करायी है

बेलहर. वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से चल रहे पानी टंकी के निर्माण कार्य को रोकने पर वनरक्षी के साथ मारपीट करने के मामले में वनरक्षी अभिषेक कुमार ने बेलहर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिक की दर्ज करायी है. उसने अपने लिखित बयान में बताया कि वन क्षेत्र में भ्रमण के क्रम में लोधिया खोटा जंगल गया. वहां पर गुप्त सूचना मिली कि वन विभाग के जमीन पर अवैध रूप से पानी की टंकी का काम किया जा रहा है. जब हम कार्यस्थल पर पहुंचे तो देखा कि खोटा गांव के ही ब्रीजलाल मुर्मू एवं अन्य चार व्यक्ति काम कर रहा था. जब मैंने नियम पूर्वक बोला कि आपलोग इस जमीन में काम नहीं कीजिए. यह जमीन वन विभाग की है. इतने में उक्त व्यक्ति आग बगुला हो गया और गंदी-गंदी गाली गलौज करते हुए मेरे ऊपर जानलेवा हमला कर दिया तथा जान से मार देने की धमकी देने लगा. एक व्यक्ति अपने हाथ में लिए लाठी से मेरे सर पर मार दिया. जिससे बचाने में मेरे दोनों हाथ पर बुरी तरह चोट लग गयी. वहीं प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Abhay Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >