साइकिल सवार की मौत के बाद मां ने कार व चालक पर दर्ज करायी प्राथमिकी

कार की टक्कर से साइकिल सवार युवक सूर्यकांत कुमार पिता हरिनारायण मंडल ग्राम बभनगामा उम्र 28 की उपचार के दौरान शनिवार को मायागंज भागलपुर में मौत हो गयी.

सड़क हादसे में जख्मी साइकिल सवार की उपचार के दौरान हुई मौत

बाराहाट. भेड़ा मोड़-पंजवारा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को लबोखर गांव के समीप कार की टक्कर से साइकिल सवार युवक सूर्यकांत कुमार पिता हरिनारायण मंडल ग्राम बभनगामा उम्र 28 की उपचार के दौरान शनिवार को मायागंज भागलपुर में मौत हो गयी. घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया. घटना को लेकर मृतक की मां उषा देवी ने शनिवार को बाराहाट थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात कार चालक एवं कार पर मामला दर्ज कराया है. हालांकि हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया था. सूर्यकांत का शव शनिवार को जैसे ही उसके पैतृक गांव बभनगामा पहुंचा, मृतक के घर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान माता-पिता एवं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था. इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की उपचार के दौरान मौत हुई है. मृतक की मां के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है, कार्रवाई की जा रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >