बिजली चोरी के आरोप में 11 लोगों पर प्राथमिकी

नयाडीह व भूसिया गांव में सघन छापेमारी

बांका/ रजौन. बिजली चोरी के विरुद्ध प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नयाडीह व भूसिया गांव में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. कनीय विद्युत अभियंता अमरजीत चंद्रा के नेतृत्व में विद्युत कर्मियों और मानव बल की टीम ने दोनों गांवों में छापामारी की. इस दौरान कुल 11 उपभोक्ताओं को मीटर बाइपास कर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया. नयाडीह में तनकी यादव, नाजू यादव, राजू यादव, आरके यादव, सोहिन्दर यादव, गौरी देवी, सिकेन्द्र यादव, गिरीश यादव, सिकेन्द्र कुमार यादव और संतलाल यादव व भूसिया निवासी निशाकर यादव के विरुद्ध बिजली चोरी का मामला दर्ज किया गया है. सभी आरोपितों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है और विभाग ने उन पर जुर्माना भी लगाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >