खेत का मेंड़ काटने पर हुये विवाद में मारपीट

खेत का मेंड़ काटने पर हुये विवाद में मारपीट

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के अठमनिया गांव में खेत का मेंड़ काटने पर हुए विवाद में गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया गया. जानकारी के अनुसार अठमनिया गांव के छबील यादव पिता सुखो यादव के खेत का मेंड़ बराबर दिनेश यादव काटते रहता था. जब छबील यादव ने इसका विरोध किया तो दिनेश यादव ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया. जिसके बाद विवाद बढ़ गयी. इस दौरान गाली-गलौज का विरोध करने पर छबील यादव को दिनेश यादव सहित 6 लोगों ने गाली-गलौज करते हुवे मारपीट करने लगा. घटना के बाद पीड़ित छबिल यादव ने थाना पहुंचकर गांव के ही दिनेश यादव सहित छह लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की. वहीं आरोपी दिनेश यादव सहित अन्य ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया हैं. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >