बच्चों के विवाद में बड़ों के बीच मारपीट, महिला जख्मी

शंभुगंज थाना क्षेत्र के करसोप गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद में दोनों के परिजनों के बीच जमकर मारपीट हो गयी

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के करसोप गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद में दोनों के परिजनों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. जिसमें एक पक्ष की महिला अनीता देवी पति रवि कुमार यादव जख्मी हो गयी. घटना के बाद जख्मी महिला अनीता देवी अपने पति रवि कुमार यादव के साथ थाना पहुंचे और गांव के दो लोगों के विरुद्ध लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की. करसोप गांव में रविवार को दो बच्चों के बीच खेल-खेल में ही विवाद हो गया. जब अनिता देवी पति रवि कुमार यादव गांव के ही गुड़िया देवी पति संजय यादव को कहने घर पर गयी तो दोनों में बहसबाजी होते-होते मारपीट होने लगी. आरोपी संजय यादव ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >