भाइयों के बीच मारपीट, मामला पहुंचा थाना

कुर्माडीह गांव का मामला

प्रतिनिधि, शंभुगंज. थाना क्षेत्र के कुर्माडीह गांव में घरेलू विवाद में छोटे भाई को बड़े भाई ने मारपीट करते हुए जख्मी कर दिया. जानकारी के अनुसार कुर्माडीह गांव के अप्पू कुमार सिंह ऑटो चलाता था. इस दौरान ऑटो खराब होने के बाद वह असरगंज में ही ऑटो को एक दुकान पर खड़ी कर घर आ गया. इसी बात को लेकर घर में विवाद हो गया. इसके बाद उसके बड़े भाई मुकेश कुमार सिंह ने अपने छोटे भाई अप्पू कुमार सिंह को मारपीट कर जख्मी कर दिया. घटना के बाद जख्मी अप्पू कुमार सिंह अपनी मां निर्मला देवी के साथ थाना पहुंचे और अपने ही भाई मुकेश कुमार सिंह के विरुद्ध शिकायत करते हुए कार्रवाई करने की मांग की. वहीं आरोपी मुकेश कुमार सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया है. पुलिस पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >