बांका. सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों में 17 से अधिक चिकित्सक अपनी डयूटी पर मौजूद रहे. महिला ओपीडी से लेकर अन्य विभागों में चिकित्सक अपनी सेवा दे रहे है. वहीं शनिवार को अल्ट्रासाउंड मशीन बंद रहा. अस्पताल प्रबंधन के जारी रोस्टर के अनुसार सदर अस्पताल में इमरजेंसी, एसएनसीयू एवं महिला चिकित्सक डयूटी तीन पालियों में 24 घंटा संचालित रही. जिसमें अलग-अलग चिकित्सक को डयूटी पर लगाया गया है.
प्रथम पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक व तीसरी पाली रात्रि 8 बजे से सुबह 8 बजे तक चलेगी. इमरजेंसी, एसएनसीयू व महिला चिकित्सक डयूटी में प्रथम पाली में क्रमश डॉ दिनकर झा, डॉ पंकज कुमार गुप्ता व डॉ अनिता अरुण, दूसरी पाली में डॉ उस्मान गनी, डॉ जितेंद्र कुमार व डॉ अनिता अरुण एवं तीसरी पाली में डॉ दिलीप कुमार व डॉ कुमार अमिश मौजूद रहें. वहीं महिला चिकित्सक डयूटी में नियुक्त डॉ रश्मि सीमा ऑनकॉल डयूटी पर अपनी सेवा देगी. दो पालियों में संचालित होगी ओपीडी पहली पाली का समय- सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक दूसरी पाली का समय- दोपहर 4 बजे से शाम 6 बजे तक
आज की ओपीडी - सदर अस्पताल बांका में शनिवार की सुबह 09 बजे से दोपहर 02 बजे तक एवं 04 बजे से शाम 06 बजे तक विभिन्न विभागों का ओपीडी खुला रहा. मेडिकल ओपीडी में डॉ अमल आनंद, गायनी ओपीडी में डॉ रश्मि सीमा, डॉ ममता कुमारी व डॉ माहे कायनात, सर्जरी व अर्थो ओपीडी में डॉ अपूर्वा कुमार व डॉ संजय कुमार सुमन, पीडिया ओपीडी में डॉ पंंकज कुमार गुप्ता, आई ओपीडी में गुंजन कुमार, उमेश कुमार व अंकित कुमार, डेंटल ओपीडी में डॉ मनोज कुमार, फिजियोथरेपी में डॉ मणिशंकर एवं डॉ वकार मुस्तफा अपने डयूटी पर मौजूद रहेंगे. वहीं ईएनटी ओपीडी आज बंद रहा.
