पुत्र को स्कूल से घर लाने जा रहे पिता की बाइक दुर्घटना में हुई मौत

बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

-कटोरिया-सिमुलतला मार्ग पर बड़ुआ नदी के समीप हुई दुर्घटना प्रतिनिधि कटोरिया. आनंदपुर थाना अंतर्गत कटोरिया-सिमुलतला मुख्य मार्ग पर बड़ुआ नदी के समीप गुरुवार की दोपहर बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान जमुई जिला अंतर्गत सिमुलतला थाना क्षेत्र अंतर्गत लीलावरण गांव निवासी बासुदेव यादव के 34वर्षीय पुत्र सुरेंद्र यादव उर्फ पेंघू यादव के रूप में हुई है. घटना को लेकर पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. मृतक आनंदपुर थाना अंतर्गत गाजोरायडीह गांव स्थित मौसी भुथिया देवी के घर से आपाची बाइक लेकर अपने पुत्र को घर लाने सिमुलतला स्कूल जा रहा था. इसी दौरान घटना स्थल के समीप उनकी बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसमें बाइक चालक सिर के बल गिरकर गंभीर रुप से जख्मी हो गया. दुर्घटना की सूचना मिलते ही आनंदपुर थाना के सअनि रविशंकर कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जख्मी को नाजुक हालत में रेफरल अस्पताल कटोरिया लाया. जहां सीएचओ गणपत लाल ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इसके साथ ही पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. मृतक की पत्नी अंजनी देवी, पुत्र संदीप कुमार, छोटू कुमार व पुत्री संजना कुमारी, मौसी भुथिया देवी, मौसा टुकेश्वर यादव, राधिका देवी, भतीजा नीतीश कुमार आदि का रो-रोकर बुरा हाल है. -तीखे मोड़ के कारण बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त कटोरिया-सिमुलतला मुख्य मार्ग पर बड़ुआ नदी के समीप तीखा मोड़ होने के कारण बाइक असंतुलित हो गयी. जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से जख्मी हो गया. वहीं पारिवारिक सूत्रों के अनुसार बहन के साथ ससुराल में प्रताड़ना को लेकर भी मृतक काफी तनाव में था. तनाव के बीच ही वह अपने पुत्र को स्कूल से घर लाने सिमुलतला जा रहा था. इसी दौरान बाइक दुर्घटना में सिर में गंभीर चोट व काफी मात्रा में खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई. -कैटरिंग व टोटो चलाने का काम करता था सुरेंद्र सिमुलतला थाना क्षेत्र के लीलावरण गांव निवासी सुरेंद्र उर्फ पेंघू यादव अपने नानी घर दमगीतर गांव में रहता था. वह कैटरिंग में खाना बनाने एवं टोटो चलाकर अपने घर व परिवार का खर्च चलाता था. उसके मौसा टुकेश्वर यादव ने बताया कि अपनी पुत्री की 22 फरवरी को होने वाली शादी में भी कैटरिंग का काम सुरेंद्र को ही दिया था. इधर बाइक दुर्घटना में उसकी मौत हो जाने से वे काफी सदमे में भी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >