सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र हुए जख्मी

सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र हुए जख्मी

कटोरिया. कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग पर जमुआ मोड़ स्थित दरभाषण नदी पुल के समीप सोमवार को हुई बाइक दुर्घटना में पिता व पुत्र जख्मी हो गए. इस दुर्घटना में राजबाड़ा गांव निवासी बमबम पांडेय का 36 वर्षीय पुत्र जीवनदीप पांडेय व 13 वर्षीय पौत्र मानस कुमार जख्मी हैं. दोनों घायलों काे रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया. राजबाड़ा गांव से कटोरिया बाजार के देवघर रोड स्थित स्कूल जाने के दौरान दरभाषण नदी पुल पर बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

DEEPAK KUMAR CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >