जमीन विवाद में पिता-पुत्र पर हमला, तीन लोगों पर केस

जमीन विवाद में पिता-पुत्र पर हमला, तीन लोगों पर केस

पंजवारा. पंजवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत नीलगढ़ी गांव निवासी अमरदीप कुमार ने खरीदगी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से मारपीट का आरोप लगाते हुए विक्रमपुर के तीन लोगों के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में उन्होंने बताया है कि मंगलवार को वह अपनी खरीदगी जमीन पर देखभाल की नीयत से पिता कैलाश यादव के साथ पहुंचे थे, जहां विक्रमपुर निवासी अनिल घोरेल, राजा घोरेल व वीरेंद्र घोरेल ने गाली-गलौज करते हुए दोनों पर जान लेवा हमला किया. इस दौरान उनके पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उन्हें इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया. भागलपुर से वापसी के उपरांत उन्होंने शनिवार को थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. वहीं इस पूरे मामले पर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Gourav kashyap

गौरव कश्यप प्रिंट माध्यम में 14 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पंजवारा (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >