भवानीपुर-कठौन पंचायत में शिविर लगाकर किसानों को किया गया प्रेरित

भवानीपुर कठौन पंचायत में पीवीसीएस के सदस्यता अभियान के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किया गया.

बांका/रजौन. जिला सहकारिता पदाधिकारी बांका के निर्देश पर शनिवार को प्रखंड के भवानीपुर कठौन पंचायत में पीवीसीएस के सदस्यता अभियान के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किया गया. पीवीसीएस (फल सब्जी समिति) के मुख्य प्रवर्तक श्याम कुमार ने बताया कि समिति प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समितियों के क्रियान्वयन के लिए किसानों के बीच छह मार्च 2026 तक अभियान चलाया जायेगा. इस दौरान किसानों से आवेदन लेकर सदस्यता में वृद्धि, सहकारी बैंक द्वारा नये खाता खोलने एवं माइक्रो एटीएम सुविधा देने एवं उत्पादन विपणन सहित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जानी है, इसके लिए पंचायतवार अभियान चलाकर सहकारिता विभाग को सूचित किया जाना है. मौके पर सुनील कुमार सुमन, जयशंकर यादव, राजीव कुमार यादव, दिनेश मंडल, बालमुकुंद मंडल, गुप्तेश्वर मंडल, शनिचर दास, राजेश यादव, भावेश यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >