विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को उन्नत खेती का मिला प्रशिक्षण

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को उन्नत खेती का मिला प्रशिक्षण

बांका. कृषि विज्ञान केंद्र व कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिले के विभिन्न प्रखंडों में विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है. यह कार्यक्रम विगत 29 मई से चल रहा है. इस कड़ी में शनिवार को बेलहर के निमियां, रांगा, राजपुर, तरैया, गोडबहियार, साहेबगंज व शंभुगंज के बरसावाद, मिर्जापुर, कसबा पंचायतों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें केवीके वैज्ञानिकों के द्वारा किसानों को उन्नत खेती, सीधी बुआई, प्राकृतिक खेती, बीज उपचार, खरीफ फसलों का प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण, बारिश में पशुओं की देखभाल आदि के बारें में प्रशिक्षित किया गया. साथ ही कृषि विभाग के योजनाओं की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में वरीय वैज्ञानिक डाॅ. ब्रजेंदु कुमार, ई. रविरंजन, संजय मंडल, डाॅ. नेहा कुमारी, अनामिका कुमारी, डाॅ. संजीत कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >