बिजली करंट लगने से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बिजली करंट लगने से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

अमरपुर. क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चिरैया पंचायत अंतर्गत लौंगांय गांव में बिजली करंट लगने से एक किसान की मौत हो गयी. मृतक की पहचान लौंगांय गांव निवासी सुनील राज (55) के रूप में हुई. मृतक परिजनों ने बताया कि मंगलवार की संध्या सुनील राज अपने घर के पीछे में अवस्थित बिजली की मोटर में खेत पटवन के लिए तार जोड़ रहा था. तभी अचानक वह विधुत प्रवाहित तार की चपेट में आकर मुर्छित हो गया. परिजनों की मदद से मुर्छित अवस्था में उन्हें उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां डॉ ज्योति भारती ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. किसान की मौत का सुचना मिलते ही अस्पताल में मौजूद मृतक की पत्नी पुनम देवी समेत अन्य परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक के परिजनों की करूण रूदन देख अस्पताल में मौजूद लोगों की भी आंखे नम हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक किसान काफी मृदुल स्वभाव का व्यक्ति था. मृतक को दो पुत्र एवं दो पुत्री है. जिसमें बड़ा पुत्र सोनु कुमार तथा बड़ी पुत्री चंदा कुमारी गांव के ही स्कूल में इंटर में पढ़ाई करते है. जबकि अन्य पुत्री नंदनी कुमारी नवम वर्ग तथा छोटा पुत्र मन्नु कुमार छठी वर्ग का छात्र है. इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया. घटना के बाद पूरे गांव मातमी सन्नाटा पसरा गया. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >