मोबाइल में पुरानी बैटरी बदलने के दौरान हुआ विस्फोट, मामूली रूप से झुलसा मैकेनिक

कटोरिया बाजार के बांका रोड स्थित एक मोबाइल दुकान सह रिपेयरिंग सेंटर में मोबाइल में पुरानी बैटरी रिप्लेस के दौरान अचानक विस्फोट हो गया.

कटोरिया बाजार में घटना के दौरान टला बड़ा हादसा कटोरिया. कटोरिया बाजार के बांका रोड स्थित एक मोबाइल दुकान सह रिपेयरिंग सेंटर में मोबाइल में पुरानी बैटरी रिप्लेस के दौरान अचानक विस्फोट हो गया. घटना के दौरान एक बड़ा हादसा तो टल गया, लेकिन मोबाइल मैकेनिक मामूली रूप से झुलस गया. पूरी घटना मोबाइल दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. जिसे देख लोग सहम जाते हैं. मोबाइल मैकेनिक राहुल कुमार चंद्रवंशी ने उक्त घटना के संबंध में बताया कि एक ग्राहक ने पुरानी बैटरी रिप्लेस के लिए अपनी मोबाइल दी. मोबाइल से जैसे ही पुरानी बैटरी को पेचकस के सहारे बाहर निकाल रहा था, तभी अचानक बैटरी में जोरदार विस्फोट हो गया. विस्फोट के दौरान निकले आग के गोला से काफी संभलने के बाद भी वह मामूली रूप से झुलस गया. कान के निकट का बाल भी जल गया. जलते बैटरी को तुरंत काउंटर से बाहर फेंक दिया, जिससे दुकान में आग लगने की घटना भी टल गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >