समग्र विकास शिविर में प्राप्त आवेदनों का ससमय करें निष्पादन : डीएम

समाहरणालय के मिनी सभागार में शुक्रवार को डीएम नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में डॉ आंबेडकर समग्र विकास शिविर में प्राप्त आवेदनों के ससमय निष्पादन को लेकर समीक्षा बैठक हुई

बांका. समाहरणालय के मिनी सभागार में शुक्रवार को डीएम नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में डॉ आंबेडकर समग्र विकास शिविर में प्राप्त आवेदनों के ससमय निष्पादन को लेकर समीक्षा बैठक हुई. समीक्षा के क्रम में सर्वाधिक लंबित मामला राशन कार्ड से पाया गया. मौके पर डीएम ने संबंधित पदाधिकारी को मिशन मोड में मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया. इसके अलावा नल-जल आदि से संबंधित सभी आवेदनों का ससमय निष्पादन करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया. ताकि जरुरतमंद गरीबों को सरकारी योजना का लाभ मिल सकें. बैठक में विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ व बीपीआरओ मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >