इंजीनियरिंग छात्र का भूवनेश्वर में सड़क दुर्घटना में मौत

इंजीनियरिंग छात्र का भूवनेश्वर में सड़क दुर्घटना में मौत

फुल्लीडुमर. थाना क्षेत्र अंतर्गत झाझा गांव निवासी मुकेश यादव के 26 वर्षीय पुत्र, इंजीनियरिंग छात्र सचिन कुमार की भुवनेश्वर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र के पिता भुवनेश्वर में रहकर व्यवसाय करते हैं. सचिन भी वहीं रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था. हादसे के बाद जब शव गांव पहुंचा तो उनके आवास पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. शव को देख परिजनों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया. मृतक अपने दो भाइयों में बड़ा था. छोटा भाई छोटू कुमार और मां निशा देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. शव का अंतिम संस्कार मंगलवार को सुल्तानगंज गंगा घाट पर किया गया. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >