BANKA : पंजवारा में जलस्रोतों पर अतिक्रमण, बांध-डांड़ और पोखरों का अस्तित्व

पंजवारा क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है. बांध, डांड़, पोखर और सरकारी जमीनों पर कब्जे से जलस्रोत खत्म होने के कगार पर हैं, जिसका सीधा असर खेती पर पड़ रहा है.

पंजवारा बांका से गौरव कश्यप की रिपोर्ट :

पंजवारा क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है. बांध, डांड़, पोखर और सरकारी जमीनों पर कब्जे से जलस्रोत खत्म होने के कगार पर हैं, जिसका सीधा असर खेती पर पड़ रहा है. संकट मोचन मंदिर के पास डांड़ को मिट्टी डालकर पाट दिया गया है. और बिना पुलिया सड़क बना दी गई है, जिससे जल प्रवाह रुक गया है. किसानों के अनुसार, इससे करीब 2000 एकड़ खेतों की सिंचाई प्रभावित हुई है. कुम्हरा बांध और कोरिया डांड़ पर भी अतिक्रमण बढ़ गया है, जबकि चीर नदी किनारे स्थित 10 बीघा का नगरी पोखर पूरी तरह लुप्त हो चुका है. ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग करते हुए अनशन की चेतावनी दी है. अंचलाधिकारी ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया है. और जल्द ही मापी कराकर अतिक्रमण हटाया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >