सदर अस्पताल के नये वातानुकुलित भवन में शिफ्ट हुई इमरजेंसी सेवा

सदर अस्पताल स्थित नवनिर्मित भवन में आकस्मिक सेवा का संचालन प्रारंभ हो गया है. उक्त भवन अत्याधुनिक सुख सुविधाओं से लैस है

बांका.

सदर अस्पताल स्थित नवनिर्मित भवन में आकस्मिक सेवा का संचालन प्रारंभ हो गया है. उक्त भवन अत्याधुनिक सुख सुविधाओं से लैस है. दो तल वाले इस नये भवन में मरीजों के लिए 40 बेड लगाये गये हैं. प्रत्येक बेडों पर कार्डियक मॉनिटर, पाइप लाइन ऑक्सीजन सहित अन्य आवश्यक उपकरण लगे हुए हैं. पूरा भवन संपूर्ण वातानुकूलित है. लिफ्ट की सुविधा मौजूद है. इसके अलावा चिकित्सक कक्ष, दवा वितरण कक्ष, गंभीर रूप से बीमार व जख्मी मरीजों के लिए इमरजेंसी कक्ष आदि की सुविधा उपलब्ध है. यहां 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा सुविधा मौजूद है. इस संबंध में सीएस जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि नये भवन में इमरजेंसी सेवा शिफ्ट होने से मरीजों को काफी सहूलियत होगी. संपूर्ण भवन वातानुकूलित होने से इसका लाभ मरीजों को मिलेगा. उनका प्रयास है कि सदर अस्पताल में मरीजों को सभी प्रकार की बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >