अलाव तापने के दौरान वृद्ध महिला झुलसी, रेफर

थाना क्षेत्र के केंदुआर गांव में गुरुवार की सुबह अलाव तापने के दौरान झुलसकर एक वृद्ध महिला की स्थिती गंभीर हो गयी

अमरपुर

. थाना क्षेत्र के केंदुआर गांव में गुरुवार की सुबह अलाव तापने के दौरान झुलसकर एक वृद्ध महिला की स्थिती गंभीर हो गयी. परिजनों ने आशा देवी (70) को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया. डॉ अपुर्व अमन सिंह ने वृद्धा का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. परिजनों ने बताया कि वृद्धा अपने घर में अलाव ताप रही थी. तभी अलाव की चिंगारी महिला की साड़ी में पकड़ लिया. जब तक महिला कुछ समझ पाती तब तक आग ने रौद्र रूप धारण कर महिला के पूरे शरीर को अपने आगोश में ले लिया. महिला द्वारा शोर मचाने पर परिजन आए तथा आग पर काबु पाते हुए महिला को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया. वृद्धा की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >