अनियंत्रित बाइक के धक्के से वृद्ध घायल

कटोरिया बाजार के सुईया रोड स्थित बस स्टैंड के निकट शनिवार को अनियंत्रित बाइक के धक्के से एक वृद्ध जख्मी हो गए

कटोरिया. कटोरिया बाजार के सुईया रोड स्थित बस स्टैंड के निकट शनिवार को अनियंत्रित बाइक के धक्के से एक वृद्ध जख्मी हो गए. सुईया थाना अंतर्गत डुमरडीहा गांव निवासी 75वर्षीय जख्मी वृद्ध ठाकुर रविदास को पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से रेफरल अस्पताल लाया गया. चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार बाजार में खरीदारी के बाद ठाकुर रविदास बस पकड़ने स्टैंड जा रहे थे. तभी तेज गति से गुजर रहे बाइक से वृद्ध को धक्का लग गया. दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बाइक सवार दो नाबालिगों को पकड़कर थाना की 112 नंबर की गश्ती दल के सुपुर्द कर दिया. पुलिस के सहयोग से जख्मी वृद्ध को अस्पताल लाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

DEEPAK KUMAR CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >