रजौन थाना क्षेत्र के बनगांव स्थित बहियार से शनिवार की सुबह करीब 70 वर्षीय योगेंद्र पासवान का शव बरामद हुआ है. परिजनों के अनुसार मृतक शुक्रवार को खाना खाकर बहियार घांस काटने निकले थे. देर शाम जब वह घर वावस नहीं लौटे, तो घरवाले उनकी खोजबीन करने लगे, लेकिन उनका कहीं कोई अता- पता नहीं चला. इसी बीच शनिवार की सुबह मृतक का भाई राजेंद्र पासवान जब बहियार की ओर जा रहे थे. तब उनकी नजर अपने भाई पर पड़ी और परिजनों की मदद से शव को उठाकर घर लाया गया .कयास लगाया जा रहा कि घांस काटने के दौरान या तो किसी विषैले जीव जन्तु ने काट लिया या फिर लू लगने से उनकी मौत हो गई है .इधर घटना के साथ ही घर में कोहराम मच गया. मृतक की पत्नी सुमन देवी सहित पुत्र गोपाल, रोहित, छोटू, पुत्री किरण, विनीता, मधु, डॉली का रो-रो कर बुरा हाल है.