बिच्छू के दंश से घायल आठ लोग अस्पताल में भर्ती

बिच्छू के दंश से आठ घायल आठ,भर्ती

कटोरिया. क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण बिच्छू दंश का प्रकोप बढ़ गया है. बुधवार को बिच्छू दंश से घायल आठ लोगों को रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. जिसमें बड़वासिनी गांव निवासी रंजीत यादव की पत्नी प्रमिला देवी, बुढीघाट गांव निवासी भैरो मंडल का पुत्र हेमलाल मंडल, बंदरी गांव निवासी गोविंद यादव का पुत्र वकील यादव, घोरमारा गांव निवासी हसन अंसारी की पत्नी रवीदा खातून, सरबरिया गांव निवासी हृदय यादव का पुत्र लालू यादव, बाराटांड़ गांव निवासी उमेश साह का पुत्र वरूण कुमार, तेलंगवा गांव निवासी मुकेश दास की पत्नी अंजनी देवी व बेहंगा गांव निवासी मंसूर अंसारी की पत्नी सुहिदा खातून शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >