शराब के नशे में धुत होकर घर में घुस कर किया गाली-गलौज, मामला पहुंचा थाना

थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर गांव के एक युवक पर शराब के नशे में घर में घुसकर गाली-गलौज करने व महिलाओं के साथ छेड़खानी के प्रयास करने का आरोप लगाया है

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर गांव के एक युवक पर शराब के नशे में घर में घुसकर गाली-गलौज करने व महिलाओं के साथ छेड़खानी के प्रयास करने का आरोप लगाया है. घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के अनुसार जगरनाथपुर गांव निवासी राजेंद्र मंडल ने थाने में दिये गये आवेदन में आरोप लगाया है कि गांव के ही दिलखुश कुमार, पिता फुचो मंडल शनिवार की देर शाम शराब के नशे में दिवाल फांदकर उनके घर में घुस गया. राजेन्द्र मंडल ने आरोप लगाया कि दिलखुश कुमार घर में प्रवेश घुसते ही सभी से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और परिवार के सदस्यों को डराने-धमकाने लगा. पीड़ित पक्ष का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी ने घर की महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया तथा छेड़खानी का प्रयास किया. घटना के दौरान परिवार के लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटने लगे. लोगों को आता देख आरोपी जान से मार देने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया. घटना के बाद राजेंद्र मंडल अपनी पत्नी फूलवती देवी के साथ रविवार को थाना पहुंच कर आरोपी के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराया. पीड़ित दंपती ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की हैं. वहीं दिलखुश कुमार ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताया. पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद द्वारा बताया गया कि मामले का जांच पड़ताल किया जा रहा हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >