यशोपथरा वार्ड-7 में गहराया पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों के सामने पीने के पानी के साथ-साथ दैनिक जरूरतों को पूरा करना भी चुनौती बन गया है.

बांका के पंजवारा से रिपोर्ट,

महुआ पंचायत के यशोपथरा गांव स्थित वार्ड संख्या-7 में इन दिनों पेयजल संकट गहरा गया है. भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों के सामने पीने के पानी के साथ-साथ दैनिक जरूरतों को पूरा करना भी चुनौती बन गया है. ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड के अधिकांश जलस्रोत या तो सूख चुके हैं अथवा खराब पड़े हैं. इसके कारण लोगों को पानी लाने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों का रुख करना पड़ रहा है. सुबह से ही पानी भरने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है. महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है.

अधिकारियों ने नहीं की ठोस पहल

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है. जल संकट के कारण पशुपालकों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करना दिन-प्रतिदिन कठिन होता जा रहा है.

चापाकलों की मरम्मत कराने की मांग

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, पीएचईडी विभाग तथा पंचायत प्रतिनिधियों से अविलंब हस्तक्षेप कर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.लोगों का कहना है कि खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कराई जाए तथा वैकल्पिक जल स्रोत उपलब्ध कराए जाएं, ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिल सके. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो जल संकट और गंभीर रूप ले सकता है. ऐसे में प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >