महान दार्शनिक एवं शिक्षाविद् थे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

एम.के पब्लिक स्कूल बौसी में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया गया।

बौंसी, (बांका) . बाैंसी के एमके पब्लिक स्कूल में शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक एवं शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य निजात खान सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने वंदना स्थल पर दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन धारण कर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उनके शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया गया.

भारत के दूसरे राष्ट्रपति थे डॉ. राधाकृष्णन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य निजात खान ने कहा कि शिक्षक दिवस देश के दूसरे राष्ट्रपति, महान दार्शनिक और शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है. उन्होंने बताया कि डॉ. राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था. वर्ष 1962 में उन्होंने भारत के दूसरे राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला. इससे पहले वे देश के प्रथम उपराष्ट्रपति के पद पर भी आसीन रहे. प्रधानाचार्य ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया और उनका जीवन शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी डॉ. राधाकृष्णन के जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार साझा किए.

छात्र और छात्राएं कार्यक्रम में रहे मौजूद

इस अवसर पर रजनी कुमारी, ब्यूटी कुमारी, नेहा कुमारी, श्वेता कुमारी, सुजाता कुमारी, रेणु दत्ता, रवि कुमार, सदानंद सिंह और उदय कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य कर्मचारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजीव कुमार

संजीव कुमार पाठक प्रिंट माध्यम में 18 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बौंसी (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >