चोरी मामले में डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने की जांच

चोरी मामले में डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने की जांच

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के डीह मेहरपुर गांव निवासी देवेंद्र सिंह के घर में हुई चोरी मामले को लेकर पुलिस गंभीर है. घटना के दूसरे दिन सोमवार को भागलपुर से डॉग स्क्वायड एवं फोरेंसिक टीम पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से जांच की. डॉग स्क्वायड की टीम ने डीह मेहरपुर गांव के पूर्वी बहियार, चौतरा सड़क सहित अन्य कई स्थानों पर जांच की, लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका. वहीं फोरेंसिक टीम के सदस्यों ने घटनास्थल से कई नमूने एकत्र किए. इस संबंध में बताया गया कि लैब में जांच के बाद ही स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी. पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि जल्द ही घटना का पटाक्षेप किया जायेगा. विदित हो कि शनिवार की रात देवेंद्र सिंह की पत्नी वंदना देवी अपनी पुत्री के साथ एक कमरे में सो रही थीं. इसी दौरान चोर चहारदीवारी लांघकर घर में प्रवेश कर गए और जिस कमरे में मां-बेटी सो रही थीं, उसे बाहर से बंद कर दिया. इसके बाद चोरों ने करीब एक घंटे तक घर के सभी कमरों की तलाशी ली और नकद सहित कीमती सामान लेकर फरार हो गए. घटना के बाद चोरों ने बक्से को घर से लगभग 500 मीटर दूर नहर में फेंक दिया. इस मामले में पीड़िता वंदना देवी ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी. फिलहाल पुलिस वैज्ञानिक तरीके से जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >