डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्या, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

सबका सम्मान–जीवन आसान के उद्देश्यों के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, संवेदनशील व जवाबदेह बनाए जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है.

बांका. सबका सम्मान–जीवन आसान के उद्देश्यों के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, संवेदनशील व जवाबदेह बनाए जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है. इसी क्रम में शुक्रवार को डीएम नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मिनी सभागार में आमजनों की समस्याओं की सुनवायी की गयी. इस दौरान फरियादियों से प्राप्त शिकायतों के निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. साथ ही, जिले के सभी जिला स्तरीय व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में रहकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनी गयी. कई मामलों का समाधान तत्काल किया गया, जबकि शेष प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है. डीएम ने सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे निर्धारित दोनों कार्य दिवसों में अनिवार्य रूप से अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे तथा जनसमस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >