पारदर्शी, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता

सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ समाहरणालय के मिनी सभागार में आयोजित हुई.

कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

बांका. सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (कोसी स्नातक) सह जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में शुक्रवार को कोसी स्नातक निर्वाचन से संबंधित बैठक सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ समाहरणालय के मिनी सभागार में आयोजित हुई. जिसमें बांका कोसी स्नातक निर्वाचन की चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गयी.

मौके पर डीएम ने बताया कि बांका जिले में कोसी स्नातक निर्वाचन के लिए कुल 11 मतदान केंद्र, सभी प्रखंडों में एक-एक प्रस्तावित किए गए हैं. मतदाताओं की सुविधा और सुगम पहुंच को ध्यान में रखते हुए सभी मतदान केंद्र अंचल मुख्यालयों पर स्थापित करने का प्रस्ताव है. उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक 1400 मतदाताओं पर एक मतदान केंद्र बनाए जाने का प्रावधान है. चूंकि बांका जिले के किसी भी प्रखंड में मतदाताओं की संख्या इस सीमा से अधिक नहीं है, इसलिए सहायक मतदान केंद्र बनाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. उन्होंने बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रस्तावित मतदान केंद्रों की सूची उपलब्ध करायी और इस पर सुझाव व आपत्तियां आमंत्रित की. प्रतिनिधियों ने सूची का अवलोकन करने के बाद सर्वसम्मति से अपनी सहमति व्यक्त की. इससे यह स्पष्ट हो गया कि मतदान केंद्रों को लेकर प्रशासन और राजनीतिक दलों के बीच समन्वय बना हुआ है.

डीएम ने कहा कि पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएगी. कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की अनुसार जिले में कुल 10 हजार 771 मतदाता है. इनमें 8128 पुरुष और 2643 महिला मतदाता शामिल हैं. मतदाताओं की दृष्टि से बांका सदर प्रखंड में सर्वाधिक 1364, जबकि चांदन प्रखंड में सबसे कम 642 मतदाता दर्ज किए गए हैं. प्रशासन का प्रयास है कि सभी मतदाताओं को समान और बेहतर मतदान सुविधा उपलब्ध करायी जाए, ताकि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराया जा सके. बैठक में डीडीसी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >