रजौन में आयोजित कुर्मी क्षत्रिय महासभा के सम्मेलन में ''बेटी-रोटी एक'' को मजबूत करने का आह्वान

Banka News : सामाजिक एकता, भाईचारा और उपजातीय भेदभाव खत्म करने के संदेश के साथ बांका में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित हुआ. सम्मेलन में समाज को संगठित और जागरूक बनाने पर विशेष जोर दिया गया.

रजौन (बांका) से पीयूष कुमार की रिपोर्ट : रजौन प्रखंड के बनगांव स्थित केशव वाटिका में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की जिला स्तरीय प्रथम सम्मेलन आयोजित की गयी. सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व मुखिया विभाष चंद्र चौधरी ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ई. अमन कुमार सिन्हा ने किया.

“उपजातीय भेदभाव खत्म करना जरूरी”

सम्मेलन को संबोधित करते हुए महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि समाज में व्याप्त उपजातीय भेदभाव को समाप्त करने की जरूरत है. उन्होंने “बेटी-रोटी एक” की भावना को मजबूत करने और सभी उपजातियों के बीच सामाजिक व वैवाहिक एकता बढ़ाने पर बल दिया.उन्होंने कहा कि समाज में आपसी भाईचारा, सौहार्द और सभी वर्गों के साथ मिलजुल कर रहने की परंपरा को मजबूत करना समय की आवश्यकता है. साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को आगे आने की अपील की.

सामाजिक जागरूकता और संगठन विस्तार पर चर्चा

सम्मेलन में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि कोई भी संगठन आपसी प्रेम, अनुशासन और एकता से मजबूत होता है. कार्यक्रम में सामाजिक एकता, संगठन विस्तार और समाज में जागरूकता बढ़ाने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी.वक्ताओं ने युवाओं को समाज के विकास और संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का भी आह्वान किया.

सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सिंह, ई. भानु प्रताप सिंह, प्रमोद सिंह “वेलडन”, भागलपुर जिला अध्यक्ष पवन कुमार सिन्हा, महासचिव संजीव कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, पूर्व मुखिया मनोज सिंह, मुखिया मृत्युंजय सिंह, प्रवीण सिंह, संदीप चौधरी, अजीत कुमार राव, अजय कुमार वर्मा, शंभू वर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >