बढ़ती गर्मी को ले जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को निर्देश जारी

अप्रैल माह शुरु होने के साथ गर्मी बढ़ गयी है

– लू से प्रभावित लोगों की सूचना छह अप्रैल से सीओ देंगे डीएम को

बांकाः

अप्रैल माह शुरु होने के साथ गर्मी बढ़ गयी है. दोपहर में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिससे हवा में भी गर्मी उत्पन्न हो गयी है. निश्चित रूप से आने वाला समय बेहद तपिश भरा रहने वाला है. इसको लेकर सभी विभाग को एहतियातन निर्देश दिये गये हैं. जानकारी के अनुसार बढ़ती गर्मी और आने वाले दिनों में लू की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है. डीएम नवदीप शुक्ला ने जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ सीओ और बीडीओ को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिया है. प्रशासन द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि हर वर्ष गर्मी के मौसम में जिले के कई हिस्सों में लू का प्रभाव देखने को मिलता है. इस दौरान खासकर बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, बीमार व्यक्ति और खुले में काम करने वाले मजदूर सबसे अधिक प्रभावित होते हैं. इसे ध्यान में रखते हुए सभी विभागों को पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने को कहा गया है.

स्वास्थ्य विभाग और पीएचईडी को खास निर्देश

डीएम ने राज्य मुख्यालय से जारी गाइडलाइन का हवाला देते हुए सभी सरकारी अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं उपकेंद्रों में लू से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त दवाओं, ग्लूकोज एवं अन्य जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. साथ ही डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को सतर्क रहने तथा त्वरित उपचार की व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया है. पेयजल संकट की संभावनाओं को देखते हुए नगर निकायों व पीएचईडी विभाग को निर्देश दिया गया है कि वे सभी चापाकल, जलापूर्ति योजनाओं एवं टैंकरों की व्यवस्था को दुरुस्त रखें. सार्वजनिक स्थलों जैसे बस स्टैंड, बाजार, स्कूलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पेयजल की विशेष व्यवस्था करने को कहा गया है. डीएम ने सभी सीओ को निर्देशित करते हुए छह अप्रैल से नियमित रिपोर्ट की मांग की गयी है, जिसमें प्रभावित लोगों और अस्पताल में इलाजरत मरीजों सहित अन्य विवरणी शामिल होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >