चंद्रवंशी क्षत्रिय सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर चर्चा

चंद्रवंशी क्षत्रिय सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर चर्चा

शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक सहित राजनीतिक पहलुओं को भी बैठक में रखा गया

बांका/ रजौन. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए रजौन प्रखंड के बनगांव स्थित केशव वाटिका में चंद्रवंशी समाज की बैठक आयोजित की गयी. चंद्रवंशी क्षत्रिय महासम्मेलन के बैनर तले आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता जितेंद्र प्रसाद सिंह ने की. मौके पर धोरैया विधानसभा के पूर्व विधायक मनीष कुमार भी उपस्थित थे. बैठक में समाज के लोगों ने शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की. रजौन के धौनी गांव निवासी नागेश्वर सिंह चंद्रवंशी के संयोजन और सीताराम सिंह के संचालन में समाज के लोगों ने चुनाव में पूर्व विधायक मनीष कुमार को समर्थन देने का आह्वान किया. इस अवसर पर समाज के लोगों ने मनीष कुमार को जरासंध स्मृति चिन्ह व गदा भेंट कर सम्मानित किया. पूर्व विधायक मनीष कुमार ने कहा कि वे चंद्रवंशी समाज के उत्थान के लिए सतत प्रयत्नशील रहेंगे. बैठक को ब्रह्मदेव सिंह चंद्रवंशी, कुमोद सिंह, नारदेव सिंह, केदार सिंह, भरत सिंह, श्रीकांत भारती, वीनित कुमार, धनुषधारी सिंह, दीपक सिंह, राजकरण सिंह, विनोद सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया. वक्ताओं ने युवाओं को शिक्षा, रोजगार व सामाजिक उत्थान की दिशा में आगे बढ़ने व संघर्षरत रहने का आह्वान किया. कार्यक्रम में जदयू प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, बांका जिला मीडिया सेल के अध्यक्ष अंजनी कुमार चौधरी, मीना देवी, संगीता देवी, रंजू देवी, प्रभावती देवी, रेखा देवी, चंचल देवी, सुलेखा देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >