नाला अतिक्रमण कर लेने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी

नाला अतिक्रमण कर लेने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी

धोरैया. प्रखंड के पैर पंचायत अंतर्गत उचडीहा गांव में कुछ दबंगों द्वारा नाला का अतिक्रमण कर लिए जाने से ग्रामीणों का घर से निकलना दुर्लभ हो गया है. नाला का अतिक्रमण कर लिए जाने से गांव की सड़कों पर गंदे पानी का जमाव हो गया है. जिससे दुर्गन्ध के साथ- साथ बीमारी का खतरा बना हुआ है. जिससे ग्रामीण आजीज हो चुके हैं. ग्रामीण पंकज यादव, दिवाकर महतो, नीरज यादव, चमरू लाल मंडल, सत्तन चौधरी, श्रीकांत मंडल, मनोज मंडल, मीरा देवी, सुनैना देवी, सुशीला देवी सहित ने बताया की गांव क़े कुछ दबंग लोगों ने नाला का अतिक्रमण कर लिया गया है. नाला का अतिक्रमण कर लिए जाने से ग्रामीणों के घर से निकलने वाले गंदे पानी का जमाव ग्रामीण सड़क पर बना रहता है. सड़क पर गंदे पानी क़े बीच ग्रामीण चलने को मजबूर हो रहे है. इस सड़क होकर दूधसीमर, डुमरजोर सहित अन्य गांव के ग्रामीणों के यातायात का मुख्य साधन होने के साथ ही स्कूली बच्चे भी इस सड़क से होकर स्कूल आते जाते है, लेकिन सड़क पर गंदे पानी के जमाव रहने से ग्रामीणों व बच्चों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है. साथ ही ग्रामीणों ने बताया की सड़क पर हमेशा पानी का जमाव रहने से सड़क भी गड्डे में तब्दील हो गया है. जिससे आजीज होकर ग्रामीणों ने बीडीओ सह प्रभारी सीओ अरविंद कुमार को इसकी सूचना देते हुए अतिक्रमण किये गए नाले को अतिक्रमण मुक्त कराने का आग्रह किया है ताकि गंदे व दुर्गन्ध रहित पानी के बीच आवागमन को मजबूर ग्रामीणों को राहत मिल सके. प्रभारी सीओ ने समस्या समाधान का आश्वासन ग्रामीणों को दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >