पुश्तैनी जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट

पुश्तैनी जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट

बांका. सदर थाना क्षेत्र के रामपुर वैसा गांव में सोमवार को जमीन के एक टुकड़े को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस हिंसक झड़प में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया है, जबकि अन्य कई लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं. घायल की पहचान जगतपुर निवासी नवरत्न कुमार दास के रूप में की गई है, जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. पीड़ित नवरत्न कुमार दास ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. नवरत्न के अनुसार, रामपुर वैसा गांव में उनकी पुश्तैनी जमीन है, जिस पर गांव के ही नीतीश कुमार द्वारा पिछले लंबे समय से जबरन दखल करने का प्रयास किया जा रहा है. सोमवार को जब जमीन को लेकर बात बढ़ी, तो आरोपी पक्ष ने हमला बोल दिया. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि इस विवाद को लेकर अंचल कार्यालय (सीओ) और स्थानीय थाने में पहले से भी मामला दर्ज कराया जा चुका है, लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. प्रशासन की दखल के बावजूद दूसरे पक्ष द्वारा बार-बार जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश की जा रही है, जिसका विरोध करने पर आज खून-खराबा हुआ. मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर लिया है. थाना स्तर से मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राजस्व रिकॉर्ड और अंचल की रिपोर्ट के आधार पर दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >