बीडीओ ने जागरुकता रथ को किया रवाना

बीडीओ ने जागरुकता रथ को किया रवाना

फुल्लीडुमर. बीडीओ अमित कुमार सिंह ने सोमवार को आग सहित अन्य अपदाओं से बचाव को लेकर प्रखंड परिसर से जागरुता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. बीडीओ ने बताया कि यह जागरुकता रथ रोस्टर के अनुसार विभिन्न पंचायतों का भ्रमण करेंगे और आमजनों को आग सहित अन्य अपदाओं से बचाव की जानकारी देंगे. सोमवार को क्षेत्र के केंदुआर, भितीया व सादपुर पंचायत में आमजनों को जागरुक किया जाएगा. शेष बचे पंचायतों में मंगलवार व बुधवार को जागरुकता रथ पहुंंचेगी. इस मौके पर सीडीपीओ चंदन कुमार, बीपीआरओ शशि कुमार सिंह, बीएओ रुचि कुमारी, एमओ सनहा आलम आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >