बांका के शनि मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शनिदेव को तेल-उड़द चढ़ाकर मांगी मन्नतें

शनिवार को बांका के विजयनगर स्थित शनि मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा. श्रद्धालुओं ने शनिदेव को तेल, उड़द और लोहे की कीलें अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की. विभिन्न मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती का आयोजन किया गया, जिसके बाद भंडारे का भी प्रबंध रहा.

बांका : शनिवार को शहर के विजयनगर स्थित भगवान शनिदेव मंदिर सहित जिले के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. विजयनगर स्थित शनि मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे. लोगों ने शनिदेव की प्रतिमा पर तेल, उड़द और लोहे की कीलें अर्पित कर घर-परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की और मन्नतें मांगी.

सुबह 5 बजे खुला मंदिर का पट

विजयनगर स्थित शनि मंदिर का पट शनिवार सुबह 5 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया. मंदिर के पुजारी के अनुसार, दिनभर श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए दर्शन कर सकेंगे.

शाम को महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन किया जायेगा. बड़ी संख्या में शहरवासियों के भंडारे में पहुंचने की संभावना है. श्रद्धालु कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण करेंगे.

पुरानी ठाकुरबाड़ी समेत इन मंदिरों में भी होगी विशेष पूजा

शहर के पुरानी ठाकुरबाड़ी, भयहरण स्थान और बाबूटोला स्थित पंचमुखी मंदिर में सुबह और शाम विशेष पूजा-अर्चना होगी. संध्या में महाआरती का आयोजन किया जायेगा.

विजयनगर स्थित शनि मंदिर में भी शाम को महाआरती के बाद भंडारा होगा.

मंदार मधुसूदन मंदिर में पंचामृत से कराया गया स्नान

मंदार स्थित मधुसूदन मंदिर में भी शनिवार को भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की गयी. सुबह 7:30 बजे पुजारी बिंदेश्वरी उर्फ पटल झा और लक्ष्मण झा ने भगवान को पंचामृत से स्नान कराया.

दोपहर 12 बजे भगवान को भोग लगाया जायेगा. श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर का पट दोपहर 1 बजे खोला जायेगा. इसके बाद शाम 6 बजे श्रृंगार पूजा और भव्य आरती का आयोजन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >