शनिदेव मंदिर में पूजा-अर्चना को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विजयनगर स्थित शनिदेव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। महाआरती और भव्य भंडारे का हुआ आयोजन, भक्तों ने लिया प्रसाद का आनंद।

बांका. शहर के विजयनगर स्थित भगवान शनिदेव मंदिर सहित जिले भर के अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शनिदेव को काले तिल, काले वस्त्र, नीले फूल आदि चढ़ाया गया. मंदिर का पट सुबह 05 बजे ही खुल गया. शाम में महाआरती के बाद भव्य भंडारा का आयोजन हुआ. मान्यता है कि शनिदेव मंदिर में पूजा अर्चना करने से श्रद्धालुओं की हर मुरादें पूरी होती है. 

शाम में शहरवासी मंदिर पहुंचकर भंडारे में हिस्सा लिया

शाम में काफी संख्या में शहरवासी मंदिर पहुंचकर भंडारे में हिस्सा लिया और कतारबद्ध होकर श्रद्धापूर्वक भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया. शनिदेव का प्रसाद का भी यहां विशेष महत्व है. श्रद्धालु प्रसाद को शनिदेव का आशीर्वाद मान कर ग्रहण करते हैं. मंदिर के व्यवस्थापक ने बताया है कि सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यहां कमिटी की ओर से बेहतर प्रबंधन किए जाते है. देर शाम तक कमिटी के सदस्य पूरी तरह से मुस्तैद रहते है. आज का दर्शन- शहर के पुरानी ठाकुरबाड़ी, भयहरण स्थान एवं बाबूटोला स्थित पंचमुखी मंदिर सुबह व शाम में विशेष पूजा अर्चना के साथ संध्या महाआरती का आयोजन होगा. साथ ही विजयनगर स्थित शनि मंदिर में संध्या के समय महाआरती के बाद भंडारा का आयोजन होगा. मंदिर के पुजारी ने बताया है कि यहां दिनों भर पूजा अर्चना के लिए मंदिर का पट खुला रहेगा. शहर के अन्य मंदिरों का पट श्रद्धालुओं के लिए सुबह 05 बजे ही खुल गया. 

मंदार मधुसुदन मंदिर में भगवान की विशेष पूजा अर्चना की गयी

वहीं मंदार मधुसुदन मंदिर में भगवान की विशेष पूजा अर्चना की गयी. सुबह 7:30 बजे पुजारी बिंदेश्वरी उर्फ पटल झा एवं लक्ष्मण झा के द्वारा भगवान का पंचामृत से स्नान कराया गया. दोपहर 12 बजे भगवान को भोग लगाया जायेगा और संध्या 6 बजे श्रृंगार पूजा व भव्य आरती होगी. साथ ही दोपहर में 01 बजे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर के पट को खोल दिया जायेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >