बैठक में अस्पताल के समग्र विकास पर विस्तार से की गयी चर्चा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट के सभा कक्ष में शुक्रवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी.

रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित

बाराहाट. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट के सभा कक्ष में शुक्रवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सदस्य-सचिव अमित कुमार साह, केदार यादव, तुलसीदास एवं पंचायत समिति सदस्य मनोज कुमार यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे. बैठक में अस्पताल के समग्र विकास पर विस्तार से चर्चा की गयी. इसके साथ ही ममता कार्यकर्ताओं के चयन को लेकर विचार-विमर्श किया गया. अस्पताल परिसर में सूखे पेड़ों की कटाई के लिए अंचल अधिकारी, बाराहाट से अनुरोध करने का निर्णय लिया गया. साथ ही अस्पताल के पहुंच पथ के चौड़ीकरण का भी प्रस्ताव पारित किया गया, ताकि मरीजों एवं उनके परिजनों को आवागमन में सुविधा मिल सके. बैठक के दौरान हाल ही में कायाकल्प योजना के स्टेट असेसमेंट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट को 87.6 प्रतिशत अंक प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी और इसे बेहतर उपलब्धि बताया गया. इस अवसर पर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक सहित अन्य कर्मी भी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >