विद्युत विभाग ने बिजली खंभा क्षतिग्रस्त मामले में दर्ज कराई प्राथमिकी

हाइवा पलटने की वजह से पोल हुआ क्षतिग्रस्त

हाइवा पलटने की वजह से पोल हुआ क्षतिग्रस्त प्रतिनिधि, बौंसी. बौंसी बाजार स्थित पाठक पुल के समीप स्टेट हाईवे पर हाइवा की टक्कर से क्षतिग्रस्त बिजली खंभे के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मामले में विभाग के जूनियर इंजीनियर राहुल कुमार ने आवेदन देकर गाड़ी संख्या एचआर 74 बी 9713 के विरुद्ध बिजली विभाग की संपत्ति को क्षति पहुंचाने के संबंध में मंगलवार को आवेदन देकर बौंसी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. आवेदन में मुख्य सड़क के किनारे लगे बिजली पोल को गिट्टी लोड हाईवा गाड़ी से क्षतिग्रस्त करने की बात कही गयी है. बताया गया कि पोल क्षतिग्रस्त होने से विभाग को एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है. मालूम हो कि 15 जून को पाठक पुल समीप नेशनल हाईवे मुख्य मार्ग पर गिट्टी लोड हाइवा पलटने की वजह से सड़क किनारे लगा बिजली विभाग का दो पोल टेढ़ा हो गया और दो पोल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >