कैडर मानदेय बढ़ोतरी को लेकर जीविका दीदियों का प्रदर्शन

नारी शक्ति जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड कटोरिया की कैडरों ने शुक्रवार को कटोरिया में प्रदर्शन के साथ अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की.

‘दो हजार में दम नहीं, पच्चीस हजार से कम नहीं’ का नारा किया बुलंद कटोरिया.नारी शक्ति जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड कटोरिया की कैडरों ने शुक्रवार को कटोरिया में प्रदर्शन के साथ अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की. कटोरिया हाइस्कूल कैंपस से निकली रैली प्रखंड मुख्यालय तक पहुंची. प्रतिनिधि मंडल द्वारा बीडीओ को दस सूत्री मांगों का ज्ञापन व हड़ताल से संबंधित सूचना-पत्र सौंपा गया. फिर सभी जीविका कैडरों ने सीएलएफ कार्यालय तक पहुंच कर भी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. इस दौरान ‘दो हजार में दम नहीं, पच्चीस हजार से कम नहीं’, ‘जीविका हित में करेंगे काम, काम का लेंगे पूरा दाम’ आदि नारे लगाये. विरोध-प्रदर्शन में जीविका सीएम, सीएनआरपी, एनएनएस, एमआरपी, एसजेवाइ एमआरपी, बीएम, बुक कीपर, एमबीके आदि ने एकजुटता का प्रदर्शन भी किया. साथ ही कहा कि मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >