ट्रांसफार्मर बदलने की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बेलहर प्रखंड क्षेत्र के तरैया पंचायत अंतर्गत बारा गांव में पांच दिनों से जारी है परेशानी

बेलहर. प्रखंड क्षेत्र के तरैया पंचायत अंतर्गत बारा गांव में लगभग पांच दिनों से ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पूरे गांव में अंधेरा छाया हुआ है. ग्रामीण एवं उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग को ट्रांसफार्मर जले होने की शिकायत करने तथा ट्रांसफार्मर बदलने की मांग पर कोई पहल नहीं किये जाने पर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की. ग्रामीण जितेंद्र कुमार, राहुल कुमार, आदित्य राज, मनोज पंडित, अजीत कुमार, भोला साह, रवि तांती, गंगाधर पंडित, कैलाश तांती, अरुण तांती, हरि नारायण तांती आदि दर्जनों ग्रामीणों एवं उपभोक्ता ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बताया कि 5 दिन पूर्व ही हम लोगों के गांव का ट्रांसफार्मर जल गया है. इसके बाद हम लोगों का घर अंधेरे में है तथा बिजली से संबंधित किसी भी प्रकार का कार्य नहीं हो पा रहा है. इसके कारण पानी एवं मोबाइल चार्ज के लिए भी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >