दिल्ली साइबर पुलिस की बांका में बड़ी कार्रवाई, एपीके फ्रॉड गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार

दिल्ली साइबर पुलिस ने बांका में एपीके फ्रॉड गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मास्टरमाइंड की तलाश में छापेमारी जारी है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

कटोरिया (बांका). एपीके फाइल के जरिए लोगों के बैंक खातों से रकम उड़ाने वाले साइबर ठगों के खिलाफ नई दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को कटोरिया पुलिस के सहयोग से बड़ी कार्रवाई की. संयुक्त छापेमारी में सुईया थाना क्षेत्र के पपरेवा एवं कटोरिया थाना क्षेत्र के हिंडोलावरण गांव से गिरोह के एक-एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया, जबकि मास्टरमाइंड समेत अन्य आरोपी पुलिस की भनक लगते ही फरार हो गए. -पपरेवा व हिंडोलावरण गांव से हुई गिरफ्तारी गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुईया थाना क्षेत्र के पपरेवा गांव निवासी प्रमोद यादव के पुत्र संतोष कुमार यादव (19) एवं हिंडोलावरण गांव निवासी सुरेंद्र यादव के पुत्र रमेश यादव के रूप में हुई है. जांच के अनुसार साइबर अपराधियों ने एपीके फाइल भेजकर एक पीड़ित के खाते से एक लाख 27 लाख रुपये की अवैध निकासी की थी. इस संबंध में पश्चिमी दिल्ली साइबर थाने में कांड संख्या 190 (2026) में धारा 318(4), 61(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी. -विभिन्न गांवों में छापेमारी जारी वेस्ट दिल्ली साइबर थाना से पहुंचे अनुसंधानकर्ता सब-इंस्पेक्टर टी. सिंघम, कटोरिया थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार, अपर थानाध्यक्ष रवि कुमार व अवर निरीक्षक सीएल तिरिया के संयुक्त नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने कटोरिया और सुईया थाना क्षेत्रों के कई गांवों में सघन तलाशी अभियान चलाया. पुलिस को आशंका है कि गिरफ्तार युवक ने दरवाजा खोलने से पहले अपने साथियों को छापेमारी की सूचना दे दी, जिससे वे फरार होने में सफल रहे. -रूपये ट्रांजेक्शन का काम संभालता है आरोपी प्राथमिक जांच में संतोष की भूमिका ठगी की रकम को विभिन्न बैंक खातों में स्थानांतरित कराने की बताई जा रही है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है. इस कार्रवाई ने एक बार फिर साइबर अपराध के बढ़ते नेटवर्क और उससे निपटने के लिए राज्यों के बीच समन्वित पुलिस कार्रवाई की आवश्यकता को रेखांकित किया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak kumar choudhary

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >