पंजवारा में हाइवा के धक्के से साइकिल सवार जख्मी, चालक भागा

गोड्डा-पंजवारा मुख्य मार्ग पर पंजवारा चीर नदी पुल के पहुंच पथ पर गुरुवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

पंजवारा.

गोड्डा-पंजवारा मुख्य मार्ग पर पंजवारा चीर नदी पुल के पहुंच पथ पर गुरुवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान सीमावर्ती झारखंड के गोड्डा जिला अंतर्गत खटनई गांव निवासी पवन साह (पिता शंभू साह) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में पंजवारा में किराये के मकान में रहता था. जानकारी के अनुसार पवन साह गोदना गोदने का काम करता था और गुरुवार शाम काम समाप्त कर साइकिल से पंजवारा लौट रहा था. इसी दौरान पुल के पास विपरीत दिशा से आ रही एक हाइवा ने उसे धक्का मार दिया. दुर्घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर वहां से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पंजवारा पहुंचाया. डॉ. दिनेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बाराहाट रेफर कर दिया. इधर, पुलिस ने मौके से हाइवा को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOURAV KASHYAP

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >