बाइक के धक्के से साइकिल सवार बालक जख्मी, रेफर

शहर के बंगाली टोला के समीप बाइक के धक्के से साइकिल सवार 10 वर्षीय एक बालक जख्मी हो गया

अमरपुर. शहर के बंगाली टोला के समीप बाइक के धक्के से साइकिल सवार 10 वर्षीय एक बालक जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार, अमरपुर बाजार निवासी संतोष साह का पुत्र मयंक कुमार अपने हमउम्र बच्चों के साथ साइकिल लेकर प्रखंड मुख्यालय की ओर गया था. जहां से वापस लौटने के क्रम में बंगाली टोला के समीप सामने से आ रहे बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर उनकी साइकिल में धक्का मार दिया. मौके पर बाइक चालक लौंगांय गांव निवासी अंशु कुमार ने जख्मी बालक को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया. जहां डॉ अमीत कुमार ने जख्मी बालक का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >