पूजा-अर्चना के लिए विभिन्न शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

महाशिवरात्रि को लेकर सोमवार को प्रखंड के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. जलाभिषेक सहित पूजा-अर्चना का दौर जारी रहा.

बांका/रजौन. महाशिवरात्रि को लेकर सोमवार को प्रखंड के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. जलाभिषेक सहित पूजा-अर्चना का दौर जारी रहा. रविवार की देर शाम शिव-पार्वती विवाह को लेकर विभिन्न देवी-देवताओं, भूत-पिशाच आदि का रूप धरकर आकर्षक झांकियों के साथ सभी शिवालयों से महाशिवरात्रि पूजा समिति द्वारा भव्य शिव बारात शोभायात्रा निकाली गयी. जानकारी के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन रविवार एवं सोमवार को प्रखंड के रजौन थाना परिसर स्थित राजवनेश्वर नाथ, नवटोलिया, रामपुर में बाबा नंदीश्वर नाथ, सिंहनान में बाबा मनमौजी नाथ महादेव मंदिर, रुपसा में रूपेश्वर नाथ महादेव मंदिर, खैरा डेहरी मंदिर, उपरामा में जयेश्वर नाथ शिव पार्वती मंदिर, मुख्य सड़क मार्ग स्थित कुटिया परिसर, पुनसिया बाजार के दु:खहरण नाथ, चकसफिया के बाबा भूतेश्वर नाथ, डरपा भयहरण नाथ महादेव मंदिर सहित परघड़ी, बनगांव, बामदेव, खिड्डी, तिलकपुर, आसमानीचक, महादेवपुर, चैनपुर, झा टोला झिकटा, विष्णुपुर, नवादा बाजार सहित प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में स्थापित शिवालयों में धूम मची रही. प्रखंड के रजौन थाना स्थित राजवनेश्वर नाथ, जयेश्वर नाथ महादेव मंदिर उपरामा, धनेश्वर नाथ महादेव मंदिर टेकनी आदि जगहों पर विशेष रूप से विद्वान पंडितों की देखरेख में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मस्तिष्काभिषेक, श्रृंगार पूजा, जलाभिषेक आदि के उपरांत शिव विवाह का सिलसिला देर रात तक चला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >