Bihar Crime News Update : जुआ खेलने का विरोध करने पर पत्नी की हत्या पति फरार

बिहार के बांका में खेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत दसुआ गांव में एक 30 वर्षीय महिला की हत्या पति द्वारा करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि रूबी कुमारी का हत्या कर पति मंटू यादव सहित अन्य लोग घर से फरार हो गया है.

बांका : बिहार के बांका में खेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत दसुआ गांव में एक 30 वर्षीय महिला की हत्या पति द्वारा करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि रूबी कुमारी का हत्या कर पति मंटू यादव सहित अन्य लोग घर से फरार हो गया है. मंगलवार की सुबह आस-पास के लोगों ने घर में किसी व्यक्ति का आवागमन नहीं देखकर घर के अंदर गया. जहां एक कमरे में रूबी का शव को पड़ा देखा. जिसके बाद लोगों ने हल्ला शुरू किया और महिला के मायके वालों को फोन कर मामले की जानकारी दी.

प्रभात खबर के प्रतिनिधि के मुताबिक, सूचना मिलते ही मृतका के पिता बांका थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगनिया गांव निवासी अर्जुण यादव सहित अन्य परिजन दसुआ गांव पहुंचे और स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलते ही खेसर थानाध्यक्ष अनिल कुमार साह मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया.

वहीं, मृतका के पिता अर्जुण यादव ने खेसर थाना में एक आवेदन देकर कहा है कि मंटू यादव प्रतिदिन जुआ आदि खेलते रहता था. इसके साथ नशा का भी सेवन करता था. पत्नी ने इसका विरोध करते रहता था. इसी विरोध के कारण आज रूबी की हत्या कर दिया गया है. उधर, पुलिस ने आवेदन को लेकर मृतका के पति मंटू यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >