टोटो के धक्के से बाइक सवार दंपती जख्मी, रेफर

अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग में चपरी मोड़ के समीप बुधवार की संध्या टोटो के धक्के से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

अमरपुर. अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग में चपरी मोड़ के समीप बुधवार की संध्या टोटो के धक्के से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी बाइक चालक चपरी गांव निवासी अजय राय एवं उनकी पत्नी बबली देवी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया. जख्मी ने बताया कि वह पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहा था. इसी क्रम में सामने से तेज गति से आ रहे टोटो ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया. घटना की सूचना मिलने पर रेफरल अस्पताल से एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल लाया. जहां डॉ दिवाकर सिंह ने दोनों जख्मी का प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से जख्मी बबली देवी को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >