बाइक से 31 बोतल कोरेक्स सिरप बरामद, चालक फरार

अज्ञात के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज

फुल्लीडुमर. थाना क्षेत्र पुरानी हाट के दुर्गा मंदिर प्रांगण के समीप पुलिस ने एक बाइक की डिक्की से 31 बोतल कोरेक्स सिरप बरामद किया है. थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया है कि लाल रंग की एक बाइक हाट परिसर में खड़ी थी. तभी वहां से गश्ती वाहन गुजरा. पुलिस वाहन को देखकर चालक मौके पर से भागने लगा. पुलिस वाहन के रुकने तक चालक काफी दूर निकल गया. मौके पर पुलिस ने बाइक की डिक्की की जांच में 31 बोतल कोरेक्स सिरप बरामद किया. मौके से पुलिस बाइक को भी जब्त कर थाना ले आयी. मामले में अज्ञात के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस अनुसंधान कर रही है. मारपीट मामले के नामजद को किया गिरफ्तार फुल्लीडुमर. थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमारपुर गांव से पुलिस ने बुधवार की रात मारपीट मामले के एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया.थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त उक्त गांव निवासी धर्मराज कुमार पिता पप्पू यादव है. उसके विरुद्ध थाने में मारपीट का मामला दर्ज है. इसमें वह फरार चल रहा था. उसे गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >