कुर्मा में कंट्रोल रूम के निर्माण स्थल को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

मुहर्रम के पहलाम को लेकर उमड़ने वाली भीड़ की सुविधा के मद्देनजर कुर्मा में प्रशासनिक तैयारी जोरों पर है.

धोरैया. मुहर्रम के पहलाम को लेकर उमड़ने वाली भीड़ की सुविधा के मद्देनजर कुर्मा में प्रशासनिक तैयारी जोरों पर है. यहां शाही ईदगाह परिसर में बिहार-झारखंड के दर्जनों अखाड़े का पहलाम दशकों से होते आ रहा है. इस दौरान करीब पचास हजार की भीड़ उमड़ पड़ती है. तैयारी के तहत शुक्रवार को सीओ श्री निवास सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल के सहयोग से जेसीबी के सहारे अतिक्रमण हटाने एवं बैरिकेडिंग का कार्य किया गया. इसमें कंट्रोल रूम के निर्माण स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए कुछ अन्य अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया. इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से मिर्चीनी नदी पर बने पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग कराया गया ताकि पुल पर से कोई नीचे नहीं गिर सके. इसके साथ ही हाट परिसर स्थित मंदिर के समीप भी बैरिकेडिंग कराया गया. मौके पर स्थानीय मुखिया दीनबंधु दीनानाथ, पंचायत समिति सदस्य भोला साह, धनंजय मोदी, गिरीश पासवान आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >